IRCTC: बिना लिखित परीक्षा रेलवे आईआरसीटीसी में नौकरी का मौका! सिर्फ इंटरव्यू से होगा चयन , वेतन 30 हजार रुपये

IRCTC: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर (Hospitality Monitor) के पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल वॉक-इन इंटरव्यू (Walk-in Interview) के आधार पर किया जाएगा।

जो अभ्यर्थी रेलवे की कैटरिंग कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार मौका है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने अच्छी सैलरी के साथ डेली अलाउंस, लॉजिंग चार्ज, नेशनल हॉलिडे अलाउंस और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर इंटरव्यू में शामिल होकर इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

IRCTC में नौकरी

नीचे इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी टेबल में दी गई है।

रेलवे कंपनीइंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC)
पद का नामहॉस्पिटैलिटी मॉनिटर
कुल पद43
नोटिफिकेशन जारी1 मार्च 2026
आयु सीमाअधिकतम 27 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
सैलरी₹30,000 प्रति माह CTC + अन्य भत्ते
चयन प्रक्रियावॉक इन इंटरव्यू
ऑफिशियल वेबसाइटwww.irctc.com

कितनी मिलेगी सैलरी और भत्ते

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹30,000 प्रति माह CTC सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी दिए जाएंगे, जैसे:

  • डेली अलाउंस: ₹350 प्रतिदिन
  • लॉजिंग चार्ज: ₹240 (आउट स्टेशन रुकने पर)
  • नेशनल हॉलिडे अलाउंस: ₹383
  • मेडिकल इंश्योरेंस: ₹1400

इस तरह कुल मिलाकर उम्मीदवारों को सैलरी के साथ कई अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे।

निम्न में से कोई डिग्री होनी चाहिए

IRCTC हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से निम्न में से कोई डिग्री होनी चाहिए –

  • B.Sc Hospitality & Hotel Administration ( होटल मैनेजमेंट )
  • BBA / MBA (Culinary Arts)
  • B.Sc Hotel Management & Catering Science
  • MBA (Tourism & Hotel Management)

इस भर्ती में फ्रेशर्स (Freshers) भी आवेदन कर सकते हैं। अनुभव होना जरूरी नहीं है।

देखें कितनी होनी चाहिए एज ?

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

आयु छूट इस प्रकार है –

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD: 10 वर्ष
  • Ex-Serviceman: नियमों के अनुसार छूट

ऐसे करें इंटरव्यू के लिए आवेदन

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। इसके बजाय उन्हें ऑफलाइन फॉर्म भरकर इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

आवेदन प्रक्रिया : –

  • सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.com पर जाएं।
  • वहां से Hospitality Monitors Application Form डाउनलोड करें।
  • फॉर्म का प्रिंट निकालकर उसमें अपनी सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं।

शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और अन्य जरूरी दस्तावेजों की कॉपी साथ रखें।

निर्धारित स्थान पर इंटरव्यू के लिए पहुंच जाएं।

इंटरव्यू की तारीख और स्थान

IRCTC इस भर्ती के लिए 12 और 13 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करेगा।

इंटरव्यू स्थान :-
IRCTC, दक्षिण मध्य क्षेत्र का क्षेत्रीय कार्यालय
पहली मंजिल, ऑक्सफोर्ड प्लाजा, सरोजिनी देवी रोड
सिकंदराबाद – 500003

इच्छुक उम्मीदवार सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय समय पर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Notification

Application Form PDF

Leave a Comment